भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शिकवए-ग़म तेरे हुज़ूर किया / हसरत मोहानी

Kavita Kosh से
गंगाराम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:38, 5 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= हसरत मोहानी }} category: ग़ज़ल <poem> शिकवए-ग़म<ref >ग़म की श…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शिकवए-ग़म<ref >ग़म की शिकायत</ref> तेरे हुज़ूर किया
हमने बेशक बड़ा क़ुसूर किया

दर्दे-दिल को तेरी तमन्ना ने
ख़ूब सरमायाए-सरूर<ref >आनन्द की पूंजी</ref> किया

नाज़े-ख़ूबाँ<ref >सुन्दरियों के गर्व</ref> ने आ़शिक़ों के सिवा
आ़रिफ़ों<ref >ज्ञानियों</ref> को भी नासबूर<ref >बेचैन</ref> किया

यह भी इक छेड़ है कि क़ुदरत ने
तुमको ख़ुद-बीं<ref >घमण्डी</ref> हमें ग़यूर<ref >आत्म-सम्मानपूर्ण</ref> किया

नूरे-अर्ज़ो-समा<ref >पृथ्वी और आकाश का प्रकाश</ref> को नाज़ है यह
कि तेरी शक्ल में ज़हूर <ref >प्रकट होना</ref> किया

आपने क्या किया कि 'हसरत' से-
न मिले, हुस्न का ग़रूर किया!



शब्दार्थ
<references/>