भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शून्यकाल की मुंडेर पर / निदा नवाज़

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:45, 12 फ़रवरी 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निदा नवाज़ |अनुवादक= |संग्रह=बर्फ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शून्यकाल की उसी मुंडेर पर
आज फिर वह
हाँफते घोड़े सा
घायल होकर बैठ गया है
कुछ क्षण के लिए
और कर रहा है ठंडी
अवचेतना ग्रीष्म की अग्नि
अपने आंसुओं से
बचपन से उठा रहा है
अपने कंधे पर
बाँझ रिश्तों का बोझ
एक बंधुआ मज़दूर की तरह
और कभी-कभी हंसता भी है
अपनी कायरता पर
एक फीकी सी हंसी.