भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सपने / रमेश तैलंग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:40, 15 फ़रवरी 2017 के समय का अवतरण

झूठे-सच्चे कैसे भी हों
हमें लुभाते सपने।
बंद रहे खिड़की आँखों की
पर आ जाते सपने।

पंख लगाकर आसमान पर
हमें उड़ाते सपने।
और किसी अनजानी दुनिया
में ले जाते सपने।

छोटी-छोटी बातों पर हैं
हमें हँसाते सपने।
डर के मारे कभी अचानक
नींद उड़ाते सपने।

खुल जाएँ आँखें तो
छूमंतर हो जाते सपने।
कितनी काशिश कर लो
फिर भी हाथ न आते सपने।