भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सबके सब बहरे / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:22, 10 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान |संग्रह=तपती रेती प…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सबके सब बहरे

होठों पर लगे हुये
फौलादी पहरे
किससे क्या कहना है
सबके सब बहरे
राजा का दरबारी
विप्लव का अगुवा
मनमाना खेल रहा
दौलत का फगुवा
डूबा है राजमहल
रंगो में गहरे
हड़ताले आन्देालन
बेमतलब बातें,
सिक्केां पर तुली हुयी
सबकी औकातें
मंजिल तक जाने के
गलियारे सँकरे
भाषण उम्मीदों के
कागजी मसौदे,
मँहगे बाजारों में
खुले आम रौंदे,
सूरज के आँगन में
अँधियारे पसरे।