भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सभी नदियों को पीने का यही अंजाम होता है / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:22, 26 फ़रवरी 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सभी नदियों को पीने का यही अंजाम होता है।
समंदर तृप्ति देने में सदा नाकाम होता है।

वो बाबा जो ठहरते हैं रईसों के ही घर हरदम,
उन्हीं का मोह माया त्याग दो पैगाम होता है।

सियासत इस तरह समझो, ये है वो नास्तिक जिसके,
ख़ुदा होंठों पे रहता है ज़ुबाँ पे राम होता है।

घमंडी नोट क्या समझेंगे खन-खन रेज़गारी की,
वो कहते हैं जिसे झगड़ा, यहाँ व्यायाम होता है।

यहाँ हुक्काम जनसेवा कभी करते थे पर अब तो,
कमाना, चमचई, जुल्म-ओ-सितम ही काम होता है।