भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समय! धीरे धीरे चल / लावण्या शाह

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:52, 2 दिसम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लावण्या शाह }} समय ! धीरे धीरे चल ! <br><br> कितने हैँ बाकी का...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

समय ! धीरे धीरे चल !

कितने हैँ बाकी काम अभी,
कुछ तुझको भी है ध्यान ?
सब तुझसे बँध कर चलते हैँ
उन्हेँ भी याद कर , नादान!
ओ समय ! धीरे धीरे चल !

जो बिछडे साथी हैँ उनका भी
कर लिहाज धर बाँह सभी,
भूखे, प्यासे मानव दल का,
बनना होगा विश्वास अभी -
ओ समय ! धीरे धीर चल!

ना व्यर्थ गँवाना अपने को,
शोर शराबे भरी गलियोँ मेँ,
जहाँ सिर्फ,खुमारी, रँग रेली हो,
क्या उनसे ही हो बात सभी ?
ओ समय ! धीरे धीर चल !

तेरे लिये, जलाये आशा दीप,
राह तकेँ राजा रँक, यही रीत!
तज पुरानी गाथाओँ के इतिहास,
रच आज कोई नव शौर्य गान!
ओ समय ! धीरे धीर चल!

इस पृथ्वी पट पर तू है,
भूत, भविष्य, का ज्ञाता,
सँवार रे, नये बरस को,
हो सुखमय, ये जग सारा!
ओ समय ! धीरे धीर चल !