भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समय की बात / उदय भान मिश्र

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:55, 25 अप्रैल 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उदय भान मिश्र }} {{KKCatKavita}} <poem> शायद मेरा...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शायद मेरा खत
उन्हें नहीं मिला!
शायद मेरी याद
उन्हें नहीं आयी,
शायद वे व्यस्त है
जरूर लिखेंगे मुझे,
शायद वे नहीं
लिखेंगे
शायद वे भूल जाना
चाहते है
मुझे-
उत्तर नहीं आने पर
यही सब
मैं सोचता हूं।