भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सरोज स्मृति / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / पृष्ठ १" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(4 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 5 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
[[Category:सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"]]

{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]

{{KKRachna
{{KKSandarbh

|रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
|लेखक=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

|संग्रह=अनामिका / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
|पुस्तक=सरोज स्मृति

|प्रकाशक=

|वर्ष=

|पृष्ठ=

[[Category:लम्बी कविता]]

ऊनविंश पर जो प्रथम चरण

ऊनविंश पर जो प्रथम चरण

पंक्ति 15: पंक्ति 13:

गीते मेरी, तज रूप-नाम

गीते मेरी, तज रूप-नाम

वर लिया अमर शाश्वत विराम

वर लिया अमर शाश्वत विराम

पूरे कर शुचितर सुपर्याय

पूरे कर शुचितर सपर्याय

जीवन के अष्टादशाध्याय,

जीवन के अष्टादशाध्याय,

चढ मृत्यु-तरणि पर तूर्ण-चरण

चढ़ मृत्यु-तरणि पर तूर्ण-चरण

कह - "पित:, पूर्ण आलोक-वरण

कह - "पित:, पूर्ण आलोक-वरण

करती हूँ मैं, यह नहीं मरण,

करती हूँ मैं, यह नहीं मरण,

'सरोज' का ज्योति:शरण - तरण!" --

'सरोज' का ज्योति:शरण - तरण!" --

अशब्द अधरों का सना भाष,

अशब्द अधरों का सुना भाष,

मैं कवि हूँ, पाया है प्रकाश

मैं कवि हूँ, पाया है प्रकाश

मैंने कुछ, अहरह रह निर्भर

मैंने कुछ, अहरह रह निर्भर

पंक्ति 33: पंक्ति 31:

तारूँगी कर गह दुस्तर तम?" --

तारूँगी कर गह दुस्तर तम?" --

कहता तेरा प्रयाण सविनय, --

कहता तेरा प्रयाण सविनय, --

कोई न था अन्य भाविदय।

कोई न था अन्य भावोदय।

श्रावण-नभ का स्तब्धान्धकार

श्रावण-नभ का स्तब्धान्धकार

शुक्ला प्रथमा, कर गई पार!

शुक्ला प्रथमा, कर गई पार!

पंक्ति 44: पंक्ति 42:

हारता रहा मैं स्वार्थ-समर।

हारता रहा मैं स्वार्थ-समर।

शुचिते, पहनाकर चीनांशुक

शुचिते, पहनाकर चीनांशुक

रख सका तुझे अत: दधिमुख।

रख सका तुझे अत: दधिमुख।

क्षीण का न छीना कभी अन्न,

क्षीण का न छीना कभी अन्न,

मैं लख न सका वे दृग विपन्न,

मैं लख न सका वे दृग विपन्न;

अपने आँसुओ अत: बिम्बित

अपने आँसुओं अत: बिम्बित

देखे हैं अपने ही मुख-चित।

देखे हैं अपने ही मुख-चित।

पंक्ति 53: पंक्ति 51:

"यह हिन्दी का स्नेहोपहार,

"यह हिन्दी का स्नेहोपहार,

यह नहीं हार मेरी, भास्वर

यह नहीं हार मेरी, भास्वर

यह रत्नहार-लोकोत्तर वर।" --

यह रत्नहार-लोकोत्तर वर!" --

अन्यथा, जहाँ है भाव शुद्ध

अन्यथा, जहाँ है भाव शुद्ध

साहित्य-कला-कौशल प्रबुद्ध,

साहित्य-कला-कौशल प्रबुद्ध,

हैं दिये हुए मेरे प्रमाण

हैं दिये हुए मेरे प्रमाण

कुछ वहाँ, प्राप्ति को समाधान

कुछ वहाँ, प्राप्ति को समाधान

>> [[सरोज स्मृति / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / पृष्ठ २ | अगला पृष्ठ]]

01:33, 11 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण

ऊनविंश पर जो प्रथम चरण
तेरा वह जीवन-सिन्धु-तरण;
तनये, ली कर दृक्पात तरुण
जनक से जन्म की विदा अरुण!
गीते मेरी, तज रूप-नाम
वर लिया अमर शाश्वत विराम
पूरे कर शुचितर सपर्याय
जीवन के अष्टादशाध्याय,
चढ़ मृत्यु-तरणि पर तूर्ण-चरण
कह - "पित:, पूर्ण आलोक-वरण
करती हूँ मैं, यह नहीं मरण,
'सरोज' का ज्योति:शरण - तरण!" --

अशब्द अधरों का सुना भाष,
मैं कवि हूँ, पाया है प्रकाश
मैंने कुछ, अहरह रह निर्भर
ज्योतिस्तरणा के चरणों पर।
जीवित-कविते, शत-शर-जर्जर
छोड़ कर पिता को पृथ्वी पर
तू गई स्वर्ग, क्या यह विचार --
"जब पिता करेंगे मार्ग पार
यह, अक्षम अति, तब मैं सक्षम,
तारूँगी कर गह दुस्तर तम?" --

कहता तेरा प्रयाण सविनय, --
कोई न था अन्य भावोदय।
श्रावण-नभ का स्तब्धान्धकार
शुक्ला प्रथमा, कर गई पार!

धन्ये, मैं पिता निरर्थक था,
कुछ भी तेरे हित न कर सका!
जाना तो अर्थागमोपाय,
पर रहा सदा संकुचित-काय
लखकर अनर्थ आर्थिक पथ पर
हारता रहा मैं स्वार्थ-समर।
शुचिते, पहनाकर चीनांशुक
रख सका न तुझे अत: दधिमुख।
क्षीण का न छीना कभी अन्न,
मैं लख न सका वे दृग विपन्न;
अपने आँसुओं अत: बिम्बित
देखे हैं अपने ही मुख-चित।

सोचा है नत हो बार बार --
"यह हिन्दी का स्नेहोपहार,
यह नहीं हार मेरी, भास्वर
यह रत्नहार-लोकोत्तर वर!" --
अन्यथा, जहाँ है भाव शुद्ध
साहित्य-कला-कौशल प्रबुद्ध,
हैं दिये हुए मेरे प्रमाण
कुछ वहाँ, प्राप्ति को समाधान

>> अगला पृष्ठ