भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सलाखें न टूटें इन आँखों की जानम / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:51, 26 फ़रवरी 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सलाख़ें न टूटें इन आँखों की जानम।
मेरी क़ैद में तू तेरी क़ैद में हम।

रहें क़ैद दोनों ही जब तक रहे दम।
खड़ा ले के चाबी भले ही रहे ग़म।

तू क्या जाने तेरे बदन का ये रेशम।
मेरी आँख की हर चुभन का है मरहम।

न हों तेरी पहली मुहब्बत, नहीं ग़म।
हों पर आख़िरी प्यार केवल हमीं हम।

बने हर नदी अंत में ख़ुद समंदर,
नहीं गर यहाँ तो वहाँ होगा संगम।