भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सवारियाँ / लालसिंह दिल / सत्यपाल सहगल
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:28, 12 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लालसिंह दिल |अनुवादक=सत्यपाल सहग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
सवारियाँ
जिनका सामान
पीछे छूट गया।
तेज़ दौड़ती गाड़ी के
दरवाज़े पर खड़ीं
उतरने के बारे में सोचतीं
कोई सपनों जैसा सामान।
मूल पंजाबी से अनुवाद : सत्यपाल सहगल