भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सही रास्ता / रामदरश मिश्र

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:34, 12 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामदरश मिश्र |अनुवादक= |संग्रह=मै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुमने सही रास्ता चुना है बंधु
कल तक उसके साथ थे
आज उसके साथ हो
परसों पता नहीं किसके साथ हो जाओगे
यह ज़ाहिर हो गया है कि
जो भी यश या पद केआसन पर विराजमान होगा
तुम उसी से जुड़ोगे
तुम्हारा अपना तो कुछ नहीं है
बस आसन की जय बोलते हुए
हवा में उड़ोगे।
-22.8.2014