भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"साँझ और मन्नू / शलभ श्रीराम सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=कल सुबह होने के पहले / श…)
 
 
पंक्ति 21: पंक्ति 21:
 
साँझ का सम्पूर्ण वातावरण मन्नू  
 
साँझ का सम्पूर्ण वातावरण मन्नू  
 
और मैं उसका चाचा ...!  
 
और मैं उसका चाचा ...!  
 +
(1961)
 
</poem>
 
</poem>

06:38, 3 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

गुनगुनाती हुई साँझ के आँगन में
चिड़ियों के पीछे किलकते हुए
शिशु-सा कोलाहल !
मेरी आँखों के आगे
डालियों के फूल हवा में तैर कर
ख़ामोश किलकारियाँ पिये जा रहे हैं !
रंग-वर्षी बादलों के नन्हें शिशु
मेरी बरौनियों तक झुक कर कहते हैं :
मैं मन्नू हूँ !

एक झटका-सा लगता है !
मेरे हाथ की किताब
टाफी का डब्बा बन जाती है !
साँझ का सम्पूर्ण वातावरण मन्नू
और मैं उसका चाचा ...!
(1961)