भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"साँप और चूहे / शिवराम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

18:05, 17 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण

साँप बिल नहीं बनाते
बिलों मे रहते हैं

बिल चूहे बनाते हैं
साँप चूहों को खाते हैं
और उनके बनाए बिलों में रहते हैं

साँप बिल नहीं बनाते