"साकेत / मैथिलीशरण गुप्त / नवम सर्ग / पृष्ठ १३" के अवतरणों में अंतर
पंक्ति 31: | पंक्ति 31: | ||
वदन है भरा मन्द हास से, | वदन है भरा मन्द हास से, | ||
गलित चन्द्र भी श्री-विलास से। | गलित चन्द्र भी श्री-विलास से। | ||
+ | ललित कन्धरा, कण्ठ कम्बु-सा, | ||
+ | नयन पद्म-से, ओज अम्बु-सा। | ||
+ | तनु तपा हुआ शुद्ध हेम है, | ||
+ | सुलभ योग है और क्षेम है। | ||
+ | उदित उर्मिला-भाग्य धन्य है, | ||
+ | अब कृती कहाँ कौन अन्य है! | ||
+ | |||
+ | विजय नाथ की हो सभी कहीं, | ||
+ | तदपि क्यों खड़े हो गये वहीं? | ||
+ | प्रिय, प्रविष्ट हो, द्वार मुक्त है, | ||
+ | मिलन-योग तो नित्य युक्त है। | ||
+ | तुम महान हो और हीन मैं, | ||
+ | तदपि धूलि-सी अंध्रि-लीन मैं। | ||
+ | दयित, देखते देव भक्ति की, | ||
+ | निरखते नहीं नाथ, व्यक्ति को। | ||
+ | तुम बड़े, बने और भी बड़े, | ||
+ | तदपि उर्मिला-भाग में पड़े। | ||
+ | अब नहीं, रही दीन मैं कभी, | ||
+ | तुम मुझे मिले तो मिला सभी। | ||
+ | प्रभु कहाँ, कहाँ किन्तु अग्रजा, | ||
+ | |||
+ | |||
</poem> | </poem> |
23:55, 13 फ़रवरी 2010 का अवतरण
हहह! उर्मिला भ्रान्त है, रहे,
यह असत्य तो सत्य भी बहे।
ज्वलित प्राण भी प्राण पागये,
सुभग आगये, कान्त आगये!
निकल हंस-से केकि-कुंज से,
निरख वे खड़े प्रेम-पुंज-से!
रुचिर चन्द्र की चन्द्रिका खिली,
निज अशोक से मल्लिका मिली।
अवधि होगई पूर्ण अन्त में,
सुयश छा रहा है दिगन्त में।
स्वजनि, धन्य है आज की घड़ी,
तदपि खिन्न-सी तू यहाँ खड़ी!
त्वरित आरती ला, उतार लूँ,
पद दृगम्बु से मैं पखार लूँ।
चरण हैं भरे देख, धूल से,
विरह-सिन्धु में प्राप्त कूल-से।
विकट क्या जटाजूट है बना,
भृकुटि युग्म में चाप-सा तना।
वदन है भरा मन्द हास से,
गलित चन्द्र भी श्री-विलास से।
ललित कन्धरा, कण्ठ कम्बु-सा,
नयन पद्म-से, ओज अम्बु-सा।
तनु तपा हुआ शुद्ध हेम है,
सुलभ योग है और क्षेम है।
उदित उर्मिला-भाग्य धन्य है,
अब कृती कहाँ कौन अन्य है!
विजय नाथ की हो सभी कहीं,
तदपि क्यों खड़े हो गये वहीं?
प्रिय, प्रविष्ट हो, द्वार मुक्त है,
मिलन-योग तो नित्य युक्त है।
तुम महान हो और हीन मैं,
तदपि धूलि-सी अंध्रि-लीन मैं।
दयित, देखते देव भक्ति की,
निरखते नहीं नाथ, व्यक्ति को।
तुम बड़े, बने और भी बड़े,
तदपि उर्मिला-भाग में पड़े।
अब नहीं, रही दीन मैं कभी,
तुम मुझे मिले तो मिला सभी।
प्रभु कहाँ, कहाँ किन्तु अग्रजा,