भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साधु साधु / भास्कर चौधुरी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:07, 27 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=भास्कर चौधुरी }} {{KKCatKavita}} <poem> साधुओं की पोट...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साधुओं की पोटलियों में
ठुसे थे रुपये
कुछ सौ नहीं/हज़ार नहीं
लाखों
गेरुये कपड़ों में
कुछ दाग़ बलात्कार के भी थे
कहते हैं
साधुओं ने कर ली है जीत हासिल
मोह माया लोभ पर
दरअसल पोटलियाँ उनकी जीत के निशान ही तो हैं।।