भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सारा आलम गोश बर आवाज़ है / मजाज़ लखनवी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:45, 7 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मजाज़ लखनवी }} Category:ग़ज़ल <poem>सारा आलम गोश बर आवाज...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सारा आलम गोश बर आवाज़ है|
आज किन हाथों में दिल का साज़ है|

हाँ ज़रा जुर्रत दिखा ऐ जज़्ब-ए-दिल,
हुस्न को पर्दे पे अपने नाज़ है|

कम्नशीं दिल की हक़ीक़त क्या कहूँ,
सोज़ में डुबा हुआ इक साज़ है|

आप की मख़्मूर आँखों की क़सम,
मेरी मैंख़्वारी अभी तक राज़ है|

हँस दिये वो मेरे रोने पर मगर,
उन के हँस देने में भी एक राज़ है|

छुप गये वो साज़-ए-हस्ती छेड़ कर,
अब तो बस आवाज़ ही आवाज़ है|

हुस्न को नाहक़ पशेमाँ कर दिया,
ऐ जुनूँ ये भी कोई अन्दाअज़ है|

सारी महफ़िल जिस पे झूम उठी 'मज़ाज़',
वो तो आवाज़-ए-शिकस्त-ए-साज़ है|