भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सिन्दबाद : तीन / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=अन्धे कहार / अवतार एनगिल }} <poem>...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=अन्धे कहार / अवतार एनगिल
 
|संग्रह=अन्धे कहार / अवतार एनगिल
 
}}
 
}}
<poem>अभी-अभी  
+
{{KKCatKavita}}
 +
<poem>
 +
अभी-अभी  
 
सागर की कोख़ से
 
सागर की कोख़ से
 
उगी एक अनाम किरण
 
उगी एक अनाम किरण

10:55, 6 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

अभी-अभी
सागर की कोख़ से
उगी एक अनाम किरण
उसके माथे की भीतरी कोठरी में
फैल गई है।

क्या कारण है
कि व्यापारी होकर भी
सिंदबाद व्यापारी नहीं ?
आखिर क्यों
हर बार वह
सौदागरों के समूह से
अलग हो जाता है ?
मगर क्यों फिर
यात्राओं की लम्बी यातनाओं के बाद भी
नियति उसे,उसी जहाज़ के
उसी वर्ग से जोड़ जाती है
जिसके गिद्ध
सदैव मांस के लोथड़ों पर झपटते हैं
और मांस के साथ चिपके बेशकीमती हीरे
अजगरों की घाटी की घुटन से निकलकर
एक बार फिर
तिजोरियों के अंधेरों में
छिप जाने के लिए अपनी असफल यात्रा शुरू करते हैं।