भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूनापन जाए तो सोऊँ / ताराप्रकाश जोशी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:14, 6 अक्टूबर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ताराप्रकाश जोशी |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूनापन जाए तो सोऊँ !

यह बैठा है, कैसे बोलूँ
अपना बिस्तर कैसे खोलूँ
यह उलझन जाए तो सोऊँ !

यह जब से आया, गुमसुम है
इसका मौन बड़ा निर्मम है
दुखता दिन जाए तो सोऊँ !

यह मुझसे मिलता - जुलता है
छाया - सा हिलता - डुलता है
अपनापन आए तो सोऊँ !