भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूरज की हर किरण तेरी सूरत पे वार दूँ / अब्दुल हमीद 'अदम'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:51, 18 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अब्दुल हमीद 'अदम' }} {{KKCatGhazal}} <poem> सूरज क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूरज की हर किरण तेरी सूरत पे वार दूँ
दोज़ख़ को चाहता हूँ कि जन्नत पे वार दूँ

इतनी सी है तसल्ली कि होगा मुक़ाबला
दिल क्या है जाँ भी अपनी क़यामत पे वार दूँ

इक ख़्वाब था जो देख लिया नीन्द में कभी
इक नीन्द है जो तेरी मुहब्बत पे वार दूँ

'अदम' हसीन नीन्द मिलेगी कहाँ मुझे
फिर क्यूँ न ज़िन्दगानी को तुर्बत पे वार दूँ