भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सोती हुई बच्ची को देखकर / अशोक कुमार पाण्डेय

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:17, 1 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक कुमार पाण्डेय |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अभी अभी
हुलसकर सोई हैं
इन सांसों में स्वरलहरियाँ

अभी अभी
थक कर डूब गया है
इन पैरों में बेचैन सूरज

अभी अभी
इन होंठो में खिली है
एक ताज़ा कविता

अभी अभी
उगा है इन आंखों में
नीला चांद

अभी अभी
मिला है
मेरी उम्मीदों को
एक मज़बूत दरख़्त