भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्मृतियाँ- 5 / विजया सती

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:12, 31 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजया सती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जैसे पहाड़ पर बादल उमड़ते हैं
घाटी में कोहरा उतरता है
जैसे किसी सुबह जागने पर
बर्फ की चुप्पी घिरी मिलती है,
वैसे ही मेरे मन में
प्यार अकेलापन और थोड़ा-सा दुःख
उमड़ता है
उतरता है
घिरता है
जैसे पहाड़ पर बादल
बरस जाते हैं
कोहरा छँट जाता है और बर्फ भी
पिघल जाती है
वैसे ही मेरे मन का प्यार



जाता है
अकेलापन छँट जाता है
और दुःख भी पिघल जाता है
तुम्हारे पास आकर!