भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हज़ारों कीजिएगा आप कारोबार दुनिया में / धर्वेन्द्र सिंह बेदार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धर्वेन्द्र सिंह बेदार |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

18:43, 19 अप्रैल 2024 के समय का अवतरण

हज़ारों कीजिएगा आप कारोबार दुनिया में
मुहब्बत का मगर करना नहीं व्यापार दुनिया में

यकीं कीजे बड़ी बे-रंग होती दोस्तो दुनिया
नहीं होता अगर रंगीन इतना प्यार दुनिया में

तेरी नज़रों से पीते हैं हज़ारों जाम उल्फ़त के
नहीं शायद कोई हमसे बड़ा मय-ख़्वार दुनिया में

दिवाने पार कर जाते दिलों की सरहदें सारी
अगर होती नहीं ये मज़हबी दीवार दुनिया में

भले मज़बूत हों कांँधे भले कमज़ोर हों कांँधे
उठाना ही पड़ेगा ज़िंदगी का भार दुनिया में

सरासर झूठ छपता है जहाँँ के मीडिया में अब
सदाक़त छापता है क्या कोई अख़बार दुनिया में

सुनो ऐ हुक्मरानो अब कोई तो काम दो इनको
पढ़े लिक्खे बहुत हैं नौजवांँ बेकार दुनिया में

गुमांँ मत कीजिए 'बेदार' दौलत और शोहरत का
बिताने हैं तुझे भी दिन फ़क़त दो चार दुनिया में