भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हथियार / अंजू शर्मा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:17, 4 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंजू शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=कल्प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बुराई से सतत लड़ाई में
विरोध के लिए
वह तलाश रहा था
सबसे कारगर तरीका,
हुआ यूं कि
घातक हथियारों की गली से
गुजरते हुए
उस शख्स ने
अपनी कलम को
कसकर पकड़ लिया...