भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमारा प्यार मई में जन्मा था / अरनेस्तो कार्देनाल / मंगलेश डबराल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:27, 22 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरनेस्तो कार्देनाल |अनुवादक= मंग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हमारा प्यार मई में जन्मा था
मालिंचो के फूलों के साथ—
जब मानागुआ में
मालिंचो खिले हुए होते हैं—

वे इसी महीने खिलते हैं,
बाक़ी महीनों में वे दुःख झेलते रहते हैं.
मई में फिर से मालिंचो खिलेंगे
लेकिन जो प्यार बीत गया
वह नहीं आएगा फिर।