भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हमारी रात अँधेरी से चाँदनी बन जाय / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…)
 
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
  
 
हमारी रात अँधेरी से चाँदनी बन जाय
 
हमारी रात अँधेरी से चाँदनी बन जाय
ज़रा सा रुख तो मिलाओ कि ज़िन्दगी बन जाय
+
ज़रा सा रुख़ तो मिलाओ कि ज़िन्दगी बन जाय
  
 
वे और होते हैं जिनसे कि बंदगी बन जाय
 
वे और होते हैं जिनसे कि बंदगी बन जाय

19:22, 2 जुलाई 2011 का अवतरण


हमारी रात अँधेरी से चाँदनी बन जाय
ज़रा सा रुख़ तो मिलाओ कि ज़िन्दगी बन जाय

वे और होते हैं जिनसे कि बंदगी बन जाय
मिले जो देवता हमको तो आदमी बन जाय

तुम्हारा प्यार हमारा है, बस हमारा है
कहीं न जान की दुश्मन ये दोस्ती बन जाय

कभी किसी से जो लग जाय तो छूटे ही नहीं
नज़र का खेल है यह तो कभी-कभी बन जाय

गुलाब इतने हैं दुनिया की चोट खाए हुए
कलम हवा में छिड़क दें तो शायरी बन जाय