भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमारे अंदर भी एक बागीचा है / राग तेलंग

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:57, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>कुछ फ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुछ फूल
खिलने के लिए
बिजली गिरने का मौका ढूंढते हैं

कुछ फूल धीरे-धीरे खिलते हैं
रेशमी छुअन के साथ-साथ

कुछ फूल निहारने से ही खिल उठते हैं

सोचो तो
मन में ही खिल उठते हैं कुछ फूल

फूलों के खिलने की वजहें
गिनाई नहीं जा सकती

मौसमों के आने का इंतजार
कई फूल नहीं करते।