भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हम दीवानों की क्या हस्ती / भगवतीचरण वर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=भगवतीचरण वर्मा | |रचनाकार=भगवतीचरण वर्मा | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
+ | {{KKPrasiddhRachna}} | ||
+ | <poem> | ||
+ | हम दीवानों की क्या हस्ती, आज यहाँ कल वहाँ चले | ||
+ | मस्ती का आलम साथ चला, हम धूल उड़ाते जहाँ चले | ||
− | + | आए बनकर उल्लास कभी, आँसू बनकर बह चले अभी | |
− | + | सब कहते ही रह गए, अरे तुम कैसे आए, कहाँ चले | |
− | + | किस ओर चले? मत ये पूछो, बस चलना है इसलिए चले | |
− | + | जग से उसका कुछ लिए चले, जग को अपना कुछ दिए चले | |
− | + | दो बात कहीं, दो बात सुनी, कुछ हँसे और फिर कुछ रोए | |
− | + | छक कर सुख दुःख के घूँटों को, हम एक भाव से पिए चले | |
− | + | हम भिखमंगों की दुनिया में, स्वछन्द लुटाकर प्यार चले | |
− | + | हम एक निशानी उर पर, ले असफलता का भार चले | |
− | हम | + | हम मान रहित, अपमान रहित, जी भर कर खुलकर खेल चुके |
− | हम | + | हम हँसते हँसते आज यहाँ, प्राणों की बाजी हार चले |
− | + | अब अपना और पराया क्या, आबाद रहें रुकने वाले | |
− | + | हम स्वयं बंधे थे, और स्वयं, हम अपने बन्धन तोड़ चले | |
− | + | </poem> | |
− | अब अपना और पराया क्या, आबाद रहें रुकने वाले | + | |
− | हम स्वयं बंधे थे, और स्वयं, हम अपने बन्धन तोड़ चले < | + |
17:00, 3 जुलाई 2013 का अवतरण
हम दीवानों की क्या हस्ती, आज यहाँ कल वहाँ चले
मस्ती का आलम साथ चला, हम धूल उड़ाते जहाँ चले
आए बनकर उल्लास कभी, आँसू बनकर बह चले अभी
सब कहते ही रह गए, अरे तुम कैसे आए, कहाँ चले
किस ओर चले? मत ये पूछो, बस चलना है इसलिए चले
जग से उसका कुछ लिए चले, जग को अपना कुछ दिए चले
दो बात कहीं, दो बात सुनी, कुछ हँसे और फिर कुछ रोए
छक कर सुख दुःख के घूँटों को, हम एक भाव से पिए चले
हम भिखमंगों की दुनिया में, स्वछन्द लुटाकर प्यार चले
हम एक निशानी उर पर, ले असफलता का भार चले
हम मान रहित, अपमान रहित, जी भर कर खुलकर खेल चुके
हम हँसते हँसते आज यहाँ, प्राणों की बाजी हार चले
अब अपना और पराया क्या, आबाद रहें रुकने वाले
हम स्वयं बंधे थे, और स्वयं, हम अपने बन्धन तोड़ चले