भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हम नूतन निर्माण करेंगे / सावित्री नौटियाल काला

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:08, 9 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सावित्री नौटियाल काला |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम नूतन निर्माण करेंगे
प्रलय के चाहे घन घिर आयें|
नभ के तारे धरती पर आये|
हम अपनी संस्कृति का आह्वान करेंगे|

युगों युगों से पीड़ित मानवता के
दुख दालान का हम सदा प्रयास करेंगे|
नव जीवन का हम सब अनुसंधान करेंगे|
सर्वत्र फैली दानवता का हम संहार करेंगे||

चाहे बाधा पर बाधाएं आयें|
घनघोर निराशा के बादल मंडराये|
चाहे कितनी विपदा पर विपदा आयें|
हम नव जीवन संधान करेंगे||

चारों ओर कांटे चाहे बिछ जायें|
पैरों के छाले भी छिल जायें|
शूलों को भी फूल बनाकर
हम नव पथ का निर्माण करेंगे||

विश्व जब रसातल को जायें|
चाहे विपत्ति के पहाड़ टूट जायें|
चारों ओर प्रलय ही प्रलय हो जाये|
हम पुनर्जीवन का सदा निर्माण करेंगे|

अपने सुमधुर गीतों के द्वारा
पीड़ित जनों का उद्धार करेंगे|
जन मानस की असीम असह्य पीड़ा का
अब हम सब मिलकर ही निदान करेंगे||