भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हम रहे हैं ज़िन्दगी भर नापते प्यासा सफ़र / राजेन्द्र गौतम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र गौतम |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=राजेन्द्र गौतम  
+
|रचनाकार=राजेन्द्र गौतम
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 +
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
<poem>
 
<poem>

18:20, 2 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण

हम रहे हैं ज़िन्दगी भर नापते प्यासा सफ़र
और कब तक पी सकेंगे मौन का नीला ज़हर।

आज तक बाँचा किए हम भाग्यलिपि तुम से मिली
अब हमारी साँस खुद ही चाहती होना मुखर।

यो किनारों पर खड़े हम रह सकेंगे अब नहीं
खोल दी पालें सभी उत्ताल लहरों का न डर।

ये लरजती सण्टियाँ कब तक बनेंगी वर्जना
देह का हर रोम अब तो है उतारू द्रोह पर।