भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हरखू सोचे खड़ा-खड़ा / गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:33, 8 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हरखू सोचे खड़ा-खड़ा।
देखो जिधर, उधर लफड़ा।।

क्या गृहस्थ, क्या संन्यासी,
माया ने सबको जकड़ा।।

कलियुग की महिमा देखो,
जल्दी भरता नहीं घड़ा।।

क्या ईश्वर करवाता है?
हिन्दू-मुस्लिम में झगड़ा।।

आँखों में हँसती ‘हाँ’, पर,
अधरों पर इन्कार जड़ा।।

काली करतूतें, फिर भी,
दर्पण में देखें मुखड़ा।।

जन सेवक राजाओं-सा,
‘मृदुल’ फिरे अकड़ा-अकड़ा।।