भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हाइकु.1 / सुभाष नीरव" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुभाष नीरव |संग्रह=हाइकू 2009 / गोपाल...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
08:52, 28 मार्च 2012 का अवतरण
(१)
राह न सूझे
संकट की घड़ी में
रब सूझता।
(२)
दुख अपना
सुख तो लगता है
इक सपना।
(३)
मासूम हँसी
हर ले आदमी की
थकान सभी।
(४)
यादों के पंछी
अतीत के वन में
हैं विचरते।
(५)
प्रेम छुअन
सिहरा गई कैसे
तन औ’ मन।