भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हाफ़िज़ा गोश में गुनगुनाती रही / रवि सिन्हा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:52, 19 मई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवि सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हाफ़िज़ा<ref>स्मृति (Memory)</ref> गोश<ref>कान (Ear)</ref> में गुनगुनाती रही 
धुन पुरानी सी कोई सुनाती रही 

आप बैठे हुए थे मिरे सामने 
आप ही की मगर याद आती रही 

हमको जाना उधर है जो होने को है 
हो चुके की सदा<ref>पुकार (Call)</ref> क्यूँ बुलाती रही
 
रात के साज़<ref>बाजे (Musical Instruments)</ref> में तो थे इम्काँ<ref>सम्भावना (Possibility)</ref> बहुत 
राग चौथे पहर के बजाती रही 

उनके जाने की घड़ियाँ तड़पती रहीं 
उनके आने की आहट भी आती रही 

बीत जाने से लम्हे वो दाइम<ref>चिरन्तन (Eternal)</ref> हुए 
याद घर को उन्हीं से सजाती रही 


हर नई शाख़ फूटी किसी ज़ख़्म से 
ज़िन्दगी पेड़ होना सिखाती रही 

शब्दार्थ
<references/>