भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हिन्दुस्तान / उमा शंकर सिंह परमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उमा शंकर सिंह परमार |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 22: पंक्ति 22:
 
'''2'''
 
'''2'''
  
सजल नेत्र आकिंचन
+
सजल नेत्र अकिंचन
 
सुरभित जन-गण-मन  
 
सुरभित जन-गण-मन  
 
सपनो से  
 
सपनो से  

01:39, 23 मई 2016 के समय का अवतरण

1

पीठ पर लादे हुए
असीम पीड़ाओं का बोझ
भटकता मिला
दर-बदर
 
लोकतन्त्र की अन्धेरी
सँकरी गलियों मे
दुखित मन
थकित देही
हिन्दुस्तान

2

सजल नेत्र अकिंचन
सुरभित जन-गण-मन
सपनो से
रह-रह टपक रहे
काले इतिहास के पन्ने

दंगों के
लथपथ ख़ून से
सना बैठा था
हिन्दुस्तान

3

मन्दिर खड़ा है
हिन्दू खो गया है
मस्जिद खड़ी है
मुसलमान खो गया है
सियासत की
टेढ़ी राहों मे
हिन्दुस्तान खो गया है