भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिन्दुस्तान / उमा शंकर सिंह परमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:39, 23 मई 2016 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1

पीठ पर लादे हुए
असीम पीड़ाओं का बोझ
भटकता मिला
दर-बदर
 
लोकतन्त्र की अन्धेरी
सँकरी गलियों मे
दुखित मन
थकित देही
हिन्दुस्तान

2

सजल नेत्र अकिंचन
सुरभित जन-गण-मन
सपनो से
रह-रह टपक रहे
काले इतिहास के पन्ने

दंगों के
लथपथ ख़ून से
सना बैठा था
हिन्दुस्तान

3

मन्दिर खड़ा है
हिन्दू खो गया है
मस्जिद खड़ी है
मुसलमान खो गया है
सियासत की
टेढ़ी राहों मे
हिन्दुस्तान खो गया है