भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हुआ सवेरा / सुरेश विमल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:14, 14 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=काना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मिट्ठू शोर मचाता जागो
हुआ सवेरा भैया
जागो, जागे पंछी सारे
जागी गोरी गैया।

तितली उड़ने लगी बाग़ में
फूल लगे हैं खिलने
और हवा में भीगी-भीगी
गंध लगी है घुलने।

मल्लाहों ने खोली तट से
अपनी अपनी नैया!

गुपचुप अम्बर लगा बोलने
किरणों की बोली में
सोना जैसे लगा बरसने
धरती की झोली में।

लगा घूमने बस्ती-बस्ती
फिर जीवन का पहिया।