भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हुबाब-ए-हस्ती / रेशमा हिंगोरानी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:47, 30 जनवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेशमा हिंगोरानी |संग्रह= }} {{KKCatNazm}} <poem> ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आँख बादल की
छलक जाए
फ़लक पर
जब भी,
एक पानी की ही
चादर सी
ओढ़ लें सब ही,

कभी धीमे से बरसतीं,
कभी तेज़ी से गिरें,
नहीं पीते कभी देखा,
मगर मचलती फिरें!

नाचती हैं,
वो पत्तियों पे
थिरकती बूँदें,
और फ़िसलें कभी,
तो सीधे
ज़मीं पर उतरें,

प्यास उनकी बुझे,
जब हस्ती मिटाएँ अपनी,
देख मँज़र यही,
फिर अश्क बहाए बदली!

04.08.93