भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

है ये अनुभव की बात माना कर / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:11, 26 फ़रवरी 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

है ये अनुभव की बात माना कर।
झूट खाता है मात माना कर।

लाल चश्मा पहन के कोई भी,
कर सके रक्तपात माना कर।

रौशनी में न बस हरा भगवा,
रंग होते हैं सात माना कर।

अश्क-ए-मज़लूम पी के देख जरा,
है ये आब-ए-हयात माना कर।

तम से डर-डर के जी न पायेगा,
रोज़ होती है रात माना कर।