भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

होत अबेर भजन कर भाई / संत जूड़ीराम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:11, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

होत अबेर भजन कर भाई।
जे दिन गये बहुर न मिलहैं समझ हृदय चित चेतहु आई।
जो तन जात बार न लागे ज्यौं खार की बस उड़ जाई।
पड़ो अचेत रहस माया के तुम सिर काल रहो मड़राई।
जूड़ीराम खबर सों खेलों आठों जाम नाम लौ लाई।