भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अधीर कम जाना / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:29, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मन स्वतः कर अधीर कम जाना।
हो न यों ही निराश थम जाना।

आँधियों के अधीन हम हों क्यों,
सह उन्हें भी समीर सम जाना।

पत्थरों की बिसात ही क्या है,
पाँव को कर प्रवीर जम जाना।

बाजुओं के सदा बली हैं हम,
खींच कर अब लकीर दम जाना।

अरि अराजक सभी रहें कातर,
है कठिन मार्ग पर न क्षम जाना।

प्रेम मधुवन खिले सदा अपना,
आँसुओंअब तुम्हें सनम जाना।