भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अनजाने से प्यार जताना / हरिवंश प्रभात

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:26, 17 नवम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंश प्रभात |अनुवादक= |संग्रह=छ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अनजाने से प्यार जताना मुश्किल है।
जीवन में उसको अपनाना मुश्किल है।

जनता की आँखों में झोंके धूल जो,
उनको भी तो मज़े चखाना मुश्किल है।

छल, कपट, चतुराई सारे ‘खाई’ हैं,
इन पर भी छलांग लगाना मुश्किल है।

मुफ़्त पढ़ाई, मुफ़्त दवाई खोजेंगे वे,
आलसी से काम कराना मुश्किल है।

घर से बाहर इज़्ज़त ज़्यादा मिलती है,
अपने घर में इसे बचाना मुश्किल है।

‘प्रभात’ सफ़र में मेरे हमदम राही थे,
अब उनसे नज़रें चुराना मुश्किल है।