भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अपने मत को मतदान करें / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:43, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपने मत को मतदान करें।
हम खुद मत का सम्मान करें।।

यह आजादी का तोहफा है।
इसका मत हम अपमान करें।।

मत से रोजी रोटी मिलती।
मत इसको यूँ बलिदान करें।।

मत का मालिक मतदाता है।
मतदाता का हम मान करंे।।

यह औषध है जीवन रक्षक।
मत वस्तु नहीं जो दान करें।।

ऐरू गैरु नत्थू खैरु।
इसमें अच्छे पहचान करें।।

है भारत का स्वाभिमान जुड़ा।
जन-गण-मन का गुणगान करें।।