भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अश्क़ पलकों पे फिर सजाऊं क्या / ज़िया फ़तेहाबादी

Kavita Kosh से
Ravinder Kumar Soni (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:05, 11 अप्रैल 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अश्क़ पलकों पे फिर सजाऊं क्या ?
फिर मुहब्बत के गीत गाऊं क्या  ?

दिल ही जब बुझ गया तो ऐ शब ए ग़म
आँधियों में दिये जलाऊं क्या ?

आफ़तें हैं तो ज़िन्दगी भी है
आफ़तों से निजात पाऊं क्या ?

राज़दार ए अलम, शरीक ए ग़म
दर ओ दीवार को बनाऊं क्या ?

तीरह ओ तार है मेरी दुनिया
मेहर ओ माह का फ़रेब खाऊं क्या ?

लाख परदे , हज़ार चहरे हैं
ऐ " ज़िया " अब नज़र हटाऊं क्या ?