भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँसुओं से लिखी एक कहानी मिली / चेतन दुबे 'अनिल'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:36, 30 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चेतन दुबे 'अनिल' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आँसुओं से लिखी एक कहानी मिली।
प्यार का ये सिला ये निशानी मिली।

वो हमारी नहीं हो सकी क्या करें
प्यास भी शर्म से पानी - पानी मिली।

आप से क्या कहें इस बियावान में
दर्द से छटपटाती जवानी मिली।

हास देकर मुझे चार आँसू मिले
इस क़दर यार की कद्रदानी मिली।

प्यार के गाँव में एक दिन दोस्तो!
दर्द की इक बड़ी राजधानी मिली।

आस घायल हुई, प्यास पागल हुई
इस तरह आपकी मेहरबानी मिली।