भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँसू-छन्द / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:44, 12 जनवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |अनुवा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बेगुनाहों के
इस लहू में
धर्म-ईमान सब
खो गया,
यहाँ न जाने
कौन बहेलिया
मौत का चारा
बो गया।

चीख-कराहें
लथपथ धरती
उड़ती है
बारूदी गन्ध,
कायरता वाली
करतूतें
निश-दिन लिखती
आँसू-छन्द।

मासूमों का
नन्हा बचपन
छिपते सूरज-सा
हो गया।

हथियारों के
सौदागर भी
अमन के नारे
लगा रहे।
पहने मुखौटे
मानवता के
भस्मासुर को
जगा रहे।

बेबसी की इस
कत्लगाह में
मानव ही कहीं
सो गया।
-0- (16-6-2006)