भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आई है / सांवर दइया

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:59, 5 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>पहाडों का सीना चीर रास्ते के हर पत्थर को ठोकर मार यहां तक जब चली…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पहाडों का सीना चीर
रास्ते के हर पत्थर को
ठोकर मार
यहां तक
जब चली आई है नदी

तो अब क्यों न
हमीं आगे बढ़कर
बांहों में भींच लें इसे
हमीं से मिलने तो आई है यह !