भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज फिर मुझको अकेला / देवेन्द्र कुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:52, 23 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र कुमार |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झर गए पत्ते
आज फिर मुझको अकेला
कर गए पत्ते।

एक टहनी सूखकर काँटा हुई
अभी तक क्या थी, और —
अब क्या हुई !
ज़िन्दगी के
आर-पार
बिखर गए पत्ते।

इक्का-दुक्का
रह गई हैं पत्तियाँ
मुँह पर जैसे भिनभिनाती
मक्खियाँ
आग को पाकर अचानक
बर गए पत्ते।

अफनती नदियाँ
सुलगते साल वन
सोच में डूभा हुआ काला हिरन
क्या, कहा कि —
अन्धेरे से
डर गए पत्ते।