भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज हम उनके दर पे जाएंगे / शोभा कुक्कल

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:40, 22 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शोभा कुक्कल |अनुवादक= |संग्रह=रहग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज हम उनके दर पे जाएंगे
अपनी किस्मत को आजमाएंगे

उठ चुका ऐतबार अब उनका
अब नहीं उनको आजमाएंगे

जब भी मिल बैठेंगे कभी हम तुम
गीत खुशियों के गुनगुनायेंगे

वो इधर आये न नहीं आएं
आने घर को तो हम सजायेंगे

आएं तो वो कभी हमारे घर
अपने हाथों उन्हें खिलाएंगे

नातुवा है नहीफ है शोभा
दर पे हम उनके कैसे जाएंगे।