भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज हम दीप जलायें घर में / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:19, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज हम दीप जलायें घर में।
चाँद को रात बुलायें घर में।।

दीप हम क्यों न जलायें छठ है।
हम सभी हर्ष मनायें घर में।।

आज की रात बड़ी होनी है।
दो घड़ी साथ निभायंे घर मंे।।

गैर भी आज सभी अपने हैं।
आ उसे पास बिठायें घर में।।

द्वार दरवेश अगर आयें तो।
रोक भर पेट खिलायंे घर में।।