भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आप बेशक दोस्ती को सबसे ऊपर देखिये / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:22, 16 नवम्बर 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आप बेशक दोस्ती को सबसे ऊपर देखिये
दुश्मनों का भी जरा-सा दिल बदलकर देखिये

आप इन्सां हैं तो फिर इस बात का रक्खें ख़याल
जीव जितने हैं यहाँ उन सबमें ईश्वर देखिये

सोचिये मंदिर औ मस्जिद घर से कितनी दूर हैं
जब ख़ुदा को देखना हो अपने भीतर देखिये

सिर्फ़ चेहरे पे न जाओ झूठ हो सकता है वो
प्यार सुंदरता से हो तो दिल भी सुंदर देखिये

ख्वाहिशें हो जाँय सब पूरी ज़रूरी है कहाँ
प्यास जब बढ़ जाय कतरे में समंदर देखिये