भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आस्था - 2 / हरबिन्दर सिंह गिल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:46, 27 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इन्हीं शब्दों में
एक शब्द मानव स्वयं है
पर मानव उसे
समझ नहीं पा रहा है।

यह इसलिये हो रहा है
शायद मानव
मानवता से तोड़ नाता
जीना चाहता है
अपने आप में।

यही कारण है
मानव अपना अस्तित्व
खोता जा रहा है
और उभर रहा है
चारों तरफ
एक झुंड की तरह
और इसी झुंड में
जी रही है, मानवता।

कभी उसका दम घुटता है
कभी वो सिसकियाँ भरती है
पर मानव है, कि उसे
रौंदे जा रहा है
अपने पैरों तले।